राजनीति📖
27 साल बाद, दिल्ली में भाजपा कि सरकार
Content :-
- अरविन्द केजरीवाल पर बनाया निशाना कहा "उसने अपने साथियों के पीठ पर छुरा घोंपा
- भारतीय जनता पार्टी को दी बधाई
- कुमार विश्वास ने कहा -" न्याय हुआ है
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 मे भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सर्वसाधारण जनता को बहुत दे र तक बहलाया नहीं जा सकता, उसके साथ हुए छल, अविश्वास, अराजकता, वक्त वे वक्त चुकाना हि पड़ता है। पूरे दस साल केजरीवाल सरकार से बेहाल आख़िरकार जनता ने हिसाब चुकता कर दिया।
- अरविन्द केजरीवाल पर बनाया निशाना कहा "उसने अपने साथियों के पीठ पर छुरा घोंपा
दिल्ली विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने टिप्पणी करते हुए कहा- "मुझे उस आदमी पर कोई भरोसा नहीं है जिसने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना हजारे आंदोलन से निकले लाखों करोड़ो कार्यकर्ताओं के सपने को रौंद दिया है। दिल्ली अब उससे आजाद है। उसने App कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी स्वार्थो के लिए किया है, दिल्ली की लाखों करोड़ों जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। आज न्याय मिल गया है। दिल्ली की जनता ने वाजीव इन्साफ किया है।
- भारतीय जनता पार्टी को दी बधाई
दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद कई राजनेताओं और अरविन्द केजरीवाल के कई पुराने साथियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। इसमें हिंदी के मशाहूर कवि कुमार विश्वास भी शामिल हैँ। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। कुमार विश्वास ने कहा की मै उम्मीद करता हूँ की भारतीय जनता पार्टी अपनी विजय के साथ मतदाताओं के आशा और विश्वास पर खरा उतरेगा और दिल्ली की जनता के आकांक्षाओं की प्रतिपूर्ति करेगा। उन्होंने आम आदमी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर जमकर निशाना साथा और बोले कि- मुझ पर राम और कृष्ण की कृपा थी कि मै इस निरंकुश पार्टी से बाहर आ गया।
कुमार विश्वास ने कहा जब हमें मनीष सिसोदिया के जंगपुरा से हारने की खबर मिली ती मेरी पत्नी रो पड़ी। क्योकि मनीष ने उसी से कहा था की अभी तो ताकत है। उसके जबाव में मेरी पत्नी ने कहा - भइया ताकत तो सदैव नहीं रहती। मै उन्हे गीता भेजूंगा कुमार ने अरविन्द केजरीवाल का नाम लिए बिना चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा-"मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने ज अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना हजारे आंदोलन से निकले लाखों करोड़ो कार्यकर्ताओं के सपने को रौंद दिया है। दिल्ली अब उससे आजाद है। उसने App कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी स्वार्थो के लिए किया है, दिल्ली की लाखों करोड़ों जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। आज न्याय मिल गया है। दिल्ली की जनता ने वाजीव इन्साफ किया है।"
- कुमार विश्वास ने कहा -" न्याय हुआ है
कुमार विश्वास ने कहा - "मेरे लिए यह व्यक्तिगत प्रसन्नता या दुख का विषय नहीं है लेकिन इस बात की प्रसन्नता जरूर है की न्याय हुआ है। आशा करता हूँ कि भविष्य में आनवाले लोग और बाकी दल इस चुनाव के नतीजों से सीख लेंगे और सत्ता पाने के बाद अहंकारी नहीं होंगे। दिल्ली की जनता को मै अच्छे शासन के लिए बधाई देता हूँ भारतीय जनता पार्टी अपने नेतृत्व में सरकार बनाकर दिल्ली की जो समस्या हैँ उसे दूर करें। मै App के सभी कार्यकर्ता से कहना चाहूंगा कि आपने जिस किसी भी लोभ लालच में पढ़कर सबकुछ जानते हुए भी एक ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व मे काम किया जिसने अपने हि साथी मित्रों के पीठ में छुरा घोपा है। अपने गुरु को ही धोखा दिया है । अपने साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने वाली महिलाओं को अपने घर लाकर पिटवाया उससे कोई भी अपेक्षा करना छोड़ दें और अपना जीवन देखें

Sundar
ReplyDeletePost a Comment