सोनू सूद और कंगना रनौत के बीच वर्षो से बातचीत बंद

सोनू सूद और कंगना रनौत के बीच वर्षो से बातचीत बंद

 सोनू सूद से कंगना रनौत के एक दिए गये एक ब्यान के बारे में पूछे जाने पर बोले-"यह उसकी मूर्खता है': सोनू सूद ने कहा कि वह 'बुरी इंसान नहीं' सिर्फ उससे बात नहीं हो रही है

हाल ही में सोनू सूद से पूछा गया कि क्या कंगना रनौत ने उन्हें फिर से कोई दूसरी फिल्म ऑफर की है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने "मणिकर्णिका के बाद कभी एक-दूसरे से बात तक नहीं की है।"

कन्गना रनौत और सोनू सूद के बीच पिछले पांच सालों से विवाद चल रहा है और यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोनू ने अचानक कंगना की फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी छोड़ दी। इस घटना के बाद उनके रिश्ते पर गहरा असर पड़ा है, हाल ही में सोनू ने खुलासा किया कि दोनों अब एक-दूसरे से बात नहीं करते

सोनू और कंगना के बीच क्या है रिश्ता?


अपने  एक साक्षात्कार में , सोनू ने कंगना के साथ अपने मौजूदा रिश्ते के बारे में एक आश्चर्यजनक खुलासा किया । सोनू के अनुसार, वह और कंगना वर्तमान में एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। हालाँकि, उन्होंने अपने सौहार्दपूर्ण अतीत को याद करते हुए कहा कि वे उनकी फिल्म मणिकर्णिका से बाहर होने से पहले अच्छे दोस्त थे।

     Read more [hide]

   >सोनू सूद और कंगना के बीच बातचीत बंद क्यों है

   >सोनू और कंगना रनौत के बीच क्या है रिश्ता?

   >सोनू सूद ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका क्यों छोड़ा?

   

सोनू ने कहा, "मैंने मणिकर्णिका इसलिए भी छोड़ी क्योंकि कंगना मेरी दोस्त है। हम अभी बातचीत नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैं उसके परिवार के बहुत करीब रहा हूँ - उसकी माँ, पिता और बहन मुझसे बहुत प्यार से मिलते हैं। मेरे जीवन में एक नियम है कि अगर मैं कभी किसी के करीब रहा हूँ या उनसे दोस्ती की है, तो कमोबेश, अगर मुझे कोई समस्या है, तो मैं कभी उनके खिलाफ नहीं बोलूँगा"।

Post a Comment

Previous Post Next Post