कौन है साऊथ सिनेमा की नई हलचल: sreeleela

 मनोरंजन🔰 



कौन हैं साउथ सिनेमा की नई हलचल श्रीलीला, जिन्होंने फिल्म में ली रश्मिका मंदाना की जगह? 

Who is sreeleela साउथ सिनेमा की एक्ट्रेसेज की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। इन दिनों एक और एक्ट्रेस हैं जिनका नाम हर किसी की जुबान पर है और वह है श्रीलीला। जानिए कौन हैं 22 साल की एक्ट्रेस जो साउथ सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो चुकी है।

हिंदी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी पिछले कुछ समय में कई खूबसूरत चेहरे देखने को मिले। छोटे से समय में रश्मिका मंदाना का नाम साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो चुका है। लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। उनकी खूबसूरती की तारीफ करते फैंस नहीं थकते हैं। लेकिन अब खूबसूरती से लेकर अदायगी तक में उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं अभिनेत्री श्रीलीला। 

Content :-👇

  • कौन है Sreeleelaa
  • एक फिल्म के लिए वसूलती है करोड़ों की फीस

उन्होंने छोटे से करियर में बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। कौन हैं श्रीलीला और कैसे इंडस्ट्री में उन्होंने रखा कदम। 


श्रीलीला ब्यूटी विद ब्रेन का एक अलग कॉम्बिनेशन हैं। 14 जून 2001 में जन्मीं श्रीलाल अमेरिका की रहने वाली हैं। उनकी उम्र महज 22 साल है। श्रीलीला का जन्म तेलुगु भाषी परिवार में अमेरिका में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ है।

उनकी मां बेंगलुरु में ही गायनेकोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनके पिता पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। श्रीलीला ने कम उम्र में ही भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। साल 2021 में श्रीलीला ने अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की है। फरवरी साल 2022 में श्रीलीला ने दो दिव्यांग बच्चों को अडॉप्ट किया था।

Read more:-

Girl selling garlands माला बेचने वाली लड़की सोशल मीडिया पर बनी सनसनी


श्रीलीला एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों की फीस

सियासत डेली की रिपोर्ट की मानें तो जब श्रीलीला ने साउथ सिनेमा में कदम रखा था, तो वह 1 करोड़ से कम की फीस लेती थीं, लेकिन जैसे-जैसे उनकी फिल्मों में डिमांड बढ़ी एक्ट्रेस ने अपनी फीस भी बढ़ा दी।


रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए लेती हैं और उनकी गिनती अब साउथ सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में होती है। सोशल मीडिया पर भी श्रीलीला काफी पॉपुलर हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post