A Success Story : jay chaudhary स्‍कूल, दीये की रोशनी में पढ़े, और आज बना दी 2 लाख करोड़ की कंपनी

 / बिजनेस /

A Success Story : jay chaudhary बेहद गरीब परिवार में जन्मे जय चौधरी रोज 4 किलोमीटर पैदल चलकर जाते थे स्‍कूल, दीये की रोशनी में पढ़े, और आज बना दी 2 लाख करोड़ की कंपनी.

A Success Story : jay chaudhary

Content :- 👇


   >कौन हैं जय चौधरी
   >जय चौधरी का Qwalification
   >IBM में नौकरी
   >Zscaler की स्थापना
   > जय चौधरी का net worth

कहते हैं इंसान को खुद पर भरोसा हो, एक ज्वलंत इच्छाशक्ति हो तो वह हर मुशीबतों से लड़कर कामयाबी का एक नया कृतिमान स्थापित कर सकता है. आइए आज इस लेख मे एक ऐसे ही इंसान के बारे में जानते हैं एक सफल और प्रेरक कहानी.


   >कौन हैं जय चौधरी

1959 में हिमाचल प्रदेश के पनोह गांव में एक गरीब किसान परिवार में जन्मे जय चौधरी का बचपन बेहद कठिनाइयों और अभावों में बीता. गांव में बिजली नहीं थी और पढ़ाई के लिए उन्हें दीये की रोशनी पढना पड़ता था. उनके गाँव में कोई स्कूल नहीं था. उनके गाँव से स्कूल 4 किलोमीटर दूर था. वे अपने भाइयों के साथ प्रतिदिन पैदल ही स्‍कूल जाते-आते थे.


>जय चौधरी का Qwalification

पढ़ाई को लेकर जय चौधरी बेहद जुनूनी थे. उस लड़के में गजब का आत्मविश्वास और सजग संकल्प था. रात को दीये की रोशनी में पढ़ते थे. वे हर सवाल का जवाब ढूंढकर ही मानते थे. स्कूल में जब आधी छुट्टी होती थी तो बाकी बच्चे खेलते थे, मगर जय अपने टीचर से कुछ न कुछ सीख रहे होते थे. अपनी क्‍लास में वे हमेशा टॉप पर रहते थे. जय ने स्‍कूली शिक्षा के बाद कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखा और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (IIT BHU) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया.

A Success Story : jay chaudhary  स्‍कूल, दीये की रोशनी में पढ़े, और आज बना दी 2 लाख करोड़ की कंपनी

स्‍कॉलरशिप से अमेरिका में की पढाई
जय चौधरी पढाई में बहुत तेज और मेहनती थे. यही वजह थी कि अमेरिका की University of sinasinati ( यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी) में एमबीए की पढाई करने के लिए स्कॉलरशिप  हासलि किये और इसकी बदौलत वे विदेश जाकर पढ़ पाए. बताया जाता है कि टाटा कंपनी की तरफ से उनकी पढ़ाई की फंडिंग हुई थी.


>IBM में नौकरी

जय चौधरी ने अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद आईबीएम (IBM) और यूनिसिस जैसी बंड़ी कंपनियों में काम किया. 1996 में उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति के साथ मिलकर  सिक्योरआईटी की स्थापना की. इसके बाद, उन्होंने 1997 में सिफरट्रस्ट की स्थापना की, जिसे बाद में वेरीसाइन ने खरीदा. ज्‍य ने एयरडिफेंस और कोरहार्बोर जैसी कंपनियों की भी स्थापना की, जिन्हें मोटोरोला और एटीएंडटी ने खरीदा


Read more :-👇


 >Zscaler की स्थापना

जय चौधरी ने 2008 में बहुचर्चित कम्पनी Zscaler की स्थापना की. यह कंपनी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती है और आज दुनिया की 400 से ज्यादा प्रमुख कंपनियां इसकी सेवाएं लेती हैं. 2018 में Zscaler का IPO लॉन्च हुआ और यह नैस्डैक में सूचीबद्ध हो गई. कोविड-19 महामारी के दौरान, वर्क फ्रॉम होम की बढ़ती जरूरतों ने कंपनी की ग्रोथ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. फोर्ब्स की लिस्ट में जय की कंपनी Zscaler दुनिया की 2000 बेहतरीन कंपनियों में शामिल है.

 > जय चौधरी का net worth

HSBC Hurun Global Indians Rich List 2024 में चौथे स्थान पर मौजूद जय चौधरी (Jay Chaudhry) आज न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में सफलता और प्रेरणा के  स्रोत हैं. Zscaler के संस्थापक और सीईओ जय चौधरी की कहानी यह साबित करती है कि संघर्ष और मेहनत से किसी भी ऊँचाई को छुआ जा सकता है.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पनोह गांव से निकलकर उन्होंने ₹2,45,431 लाख करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है. हुरुन लिस्‍ट के अनुसार, जय चौधरी की Net Worth 1,02,700 करोड़ रुपये है


Post a Comment

Previous Post Next Post