Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जहाँ पर रात में आती हैं चीखने की आवाजें

  जीवन 


Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जहाँ पर रात में आती हैं चीखने की आवाजें, एक खौफनाक कहानी


mysterious plases

कहा गया है कि दुनिया रहस्यमयी है। रहस्य हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए खोज की पृष्ठभूमि तैयार करता है और आम लोग उस रहस्य को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैँ। इस रहस्यों से भरे दुनिया मे आज बात करते mysterious places के बारे में।

Content:-

  • दुनिया की रहस्यमयी जगहें
  • रहस्यमयी शहर
  • डरावना दुर्ग
  • शापित खिला

Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जहाँ पर रात में आती हैं चीखने की आवाजें, एक खौफनाक कहानी


  • दुनिया की रहस्यमयी जगहें

Mysterious Places: रहस्यमयी जगहों से दुनिया भरी पड़ी है। कई ऐसी रहस्यमयी और अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। दुनिया के कई रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझा दिया है जबकि कई रहस्यों को अभी भी सुलझाना बाकी है। धरती पर कई ऐसे रहस्यमयी जंगल, पहाड़, नदी और द्वीप हैं जिनके रहस्यों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कई जगहें एलियंस, तो कुछ स्थान भूतों की वजह से रहस्यमयी बन गए हैं। आज हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी जगहों की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिनके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

mysterious plases
  • रहस्यमयी शहर

भगवान राम ने लंका पर विजय के बाद राज्य को रावण के छोटे भाई विभीषण को सौंप दिया था। लंकी की शासन पर काबिज विभीषण ने भगवान राम से निवेदन किया कि लंका तक आने वाले रामसेतु को तोड़ दीजिए।


Read more:-

Longwa Viilage: भारत का एक अनोखा गांव, जो दो देशों के बीच है स्थित। 

भगवान राम ने विभीषण के निवेदन के बाद अपने धनुष के एक छोर से सेतु को तोड़ दिया। इसके बाद से ही यह स्थान धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध हो गया। तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर यह छोटा शहर स्थित है। भगवान राम का धनुषकोटि से गहरा नाता है। जबकि दूसरी तरफ यहां प्रेत आत्माओं के महसूस किए जाने का दावा किया जाता है।

इन दावों के पीछे साल 1964 में यहां भीषण चक्रवात को बताया जाता है। इस तूफान के बाद यहां आने वाले लोगों ने महसूस किया कि यहां पर कुछ असामान्य है। इन अनुभवों के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस शहर को भूतिया शहर में डाल दिया और इससे रहने के लिए अयोग्य बता दिया। सरकार ने यह भी चेतावनी दी कि यहां पर दिन ढलने के बाद कोई यहां पर नहीं जाए। धनुषकोडी को रहस्यमयी शहर कहा जाता है।

mysterious plases


  • डरावना दुर्ग


महाराष्ट्र में स्थित कलावंती दुर्ग भी रहस्यमयी है। राज्य के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित इस दुर्ग को बेहद डरावना बताया जाता है। इस दुर्ग के बारे में कई कहानियां बताई जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस किले में नकारात्मकता का वास है। इसकी वजह से लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। इस खंडहर में आधी रात के बाद चीखने की आवाजें आती है।


ये भी पढ़ें:-


mysterious places
mysterious places

mysterious places



  • शापित kila

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किले को भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। इस किले को शापित कहा जाता है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर कोई नहीं जा सकता है। सरकार ने निर्देश दिया है कि इस किले में या इसके आसपास शाम छह बजे के बाद कोई नहीं जाएगा। बताया जाता है कि भानगढ़ का एक तांत्रिक यहां की राजकुमारी रत्नावती से शादी करना चाहता था। तांत्रिक ने राजकुमारी को अपने वस में करने के लिए उनकी दासी को अभिमंत्रित तेल दे दिया। लेकिन तेल की शीशी दासी से हाथ से एक शिला पर गिर गई। इसके बाद शिला तांत्रिक की तरफ खींचती चली गई जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने अपनी मौत से पहले वहां के रहने वाले सभी लोगों को श्राप दे दिया। बताया जाता है कि तांत्रिक की मौत होने के बाद राजकुमारी समेत सभी लोगों की मौत हो गई। कहा जाता इन्हीं लोगों की आत्माएं यहां पर भटकती हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post