Monalisa of Mahakumbh अब चली फिल्मों की ओर

महाकुंभ की मोनालिसा को डेब्यू फिल्म के लिए मिली 21 लाख रुपये की फीस, बन गई हैं लखपति. बता दें की मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इन दिनों महाकुंभ से कई वीडियो और रिल्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं. 

महाकुंभ की मोनालिसा को डेब्यू फिल्म के लिए मिली 21 लाख रुपये की फीस, बन गई हैं लखपति

Monalisa of Mahakumbh अब चली फिल्मों की ओर

content:-

  • डायरी ऑफ मनीपुर के लिए मिला 21 लाख रुपये की फीस
  • 15 दिनों के अंदर ही मोनालीसा को घर लौटना पड़ा
  • डायरेक्टर सनोज मिश्रा अपनी फिल्म के लिए पहुंचे मोनालिसा के गाँव
  • सोशल मीडिया पर उसकी कमाई को लेकर बड़े दावे


  • डायरी ऑफ मनीपुर के लिए मिला 21 लाख रुपये की फीस

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार मोनालिसा को फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए 21 लाख रुपये की फीस मिली है. इसमें से एक लाख रुपये उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए हैं.


  • 15 दिनों के अंदर ही मोनालीसा को घर लौटना पड़ा

आपको बता दें कि  महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान के चलते वायरल हुई मोनालिसा अब अपने घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं. पूरे महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में ही रूक कर रुद्राक्ष माला बेचने वाली थीं लेकिन 15 दिनों के अंदर ही उन्हें महाकुंभ छोड़ना पड़ा. क्योंकि वायरल होने के कारण न तो वह माला बेचने का अपना काम ठीक से कर पा रही थी और न ही चैन की सांस ले पा रही थी. पूरे वक्त उनके आगे पीछे कैमरे घूमने लग गए थे. 


  • डायरेक्टर सनोज मिश्रा अपनी फिल्म के लिए पहुंचे मोनालिसा के गाँव

डायरेक्टर सनोज मिश्रा दो दिन पहले मोनालिसा के गांव पहुंचे और अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया. इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएगी. फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. बता दें कि कुंभ में अचानक इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा. तभी सनोज मिश्रा ने सोच लिया कि मोनालिसा को वह अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे. डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' की तैयारी में जुटे हैं.

 

  • सोशल मीडिया पर उसकी कमाई को लेकर बड़े दावे

कत्थई आंखों वाली और सादगी पसंद मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। मोनालिसा, प्रयागराज महाकुंभ में अपने परिजनों के साथ माला बेचने का काम करती है। वह अपनी आंखों और सहज स्वभाव के कारण रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। इस बीच सोशल मीडिया पर उसकी कमाई को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post