📘बिजनेस📕
MS Dhoni Net Worth: क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद कैसे करोड़ों की कमाई करते हैं धोनी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
MS Dhoni भारतीय टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोलोइंग किसी से छुपी नहीं हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद माही की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी की संपत्ति की बात करें तो वे करीब 1040 करोड़ रुपये के मालिक हैं जिसमें उनकी कमाई का जरिया क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। धोनी करोड़ों रुपये कमाते है
content:-
- 1. 43 साल के हो गए हैं एमएस धोनी
- 2. कैैसे बीता बचपन ms dhoni का
- 3. MS Dhoni Net Worth: कैसे धोनी करोड़ों रुपये कमाते हैँ
- 4. Ms dhoni का net worth
- 5. एमएस धोनी के ब्रांड एंडोर्सटमेंट
- 6.कार-बाइक्स के शौकीन हैं माही
1. 43 साल के हो गए हैं एमएस धोनी
Mahendra Singh Dhoni । भारतीय टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कैप्टन धोनी 43 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, जिन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था।
2. कैैसे बीता बचपन ms dhoni का
बचपन में स्कूल में माही को फुटबॉल खेल से काफी रुचि थी, लेकिन गोलकीपिंग करने की उनकी अदा ने कोच को काफी इंप्रेस किया और उनके कहने पर धोनी ने अपना मन बदला और क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना शुरू किया। बस फिर क्या होना था, दिल में आग और दिमाग में बर्फ लिए धोनी की शख्सियत ने क्रिकेट में लोगों का दिल जीत लिया। चीते-सी फुर्ती से विकेटकीपिंग करने की उनकी अदा ने देखने वालों पर जादू कर दिया।
Read more:-
कौन है साऊथ सिनेमा की नई हलचल:sreeleela
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी (MS Dhoni Birthday) की दीवानगी कम नहीं हुई। कमाई के मामले में एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में की जाती है। वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। पिछले आईपीएल सीजन में माही ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कैसे धोनी क्रिकेट के अलावा करोड़ों रुपये कमाते हैं।
3. MS Dhoni Net Worth: कैसे धोनी करोड़ों रुपये कमाते हैँ
दरअसल, एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, आईपीएल में सीएसके टीम की तरफ से खेलने की भी करोड़ों फीस लेते हैं। साल 2024 तक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर है)।
अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सं संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनके संन्यास के बावजूद, धोनी का ब्रांड हर साल बढ़ रहा है, जिसका कारण है वह अलग-अलग फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई स्थित फुटबॉल क्लब चेन्नईयिन एफसी, रांची स्थित हॉकी क्लब रांची रेज सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम माही रेसिंग टीम इंडिया के सह-मालिक हैं।
MS Dhoni: फौजी बनने का था सपना, जिंदगी ने लिया यू-टर्न और अब पूरी दुनिया है माही की कायल:
4. Ms dhoni का net worth
एमएस धोनी का हर साल लगभग 50 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपये का वेतन है। रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का प्रमुख जरिया इंडियन प्रीमियर लीग है, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स और कई ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका वे प्रचार करते हैं।
धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 आईपीएल खिताब जिताए हैं और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। 2024 तक, 17 सीजन खेलने के बाद धोनी की आईपीएल कमाई लगभग 188.8 करोड़ रुपये है।
5. एमएस धोनी के ब्रांड एंडोर्सटमेंट
धोनी एयरसेल, पेप्सी, ओरिएंट पीएसपीओ, स्पार्टन स्पोर्ट्स, रीबॉक, बूस्ट, एमिटी यूनिवर्सिटी, गल्फ ऑयल, आम्रपाली ग्रुप, अशोक लीलैंड, मैकडॉवेल्स सोडा, बिग बाजार, एक्साइड बैटरीज, टीवीएस मोटर्स, सोनी ब्राविया, सोनाटा वॉचेज के ब्रांड एंबेसडर हैं।
डाबर च्यवनप्राश, लेज़ वेफर्स, लाफार्ज ग्राहक सेवा और मैक्स मोबाइल का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, धोनी कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं जिनमें ओरियो, ड्रीम 11, लावा, स्पार्टन स्पोर्ट्स, गल्फ ऑयल इंडिया, रीबॉक, एक्साइड, अनएकेडमी, ओरिएंट, एयरसेल, सोनाटा, इंडिया सीमेंट्स, विंजो, वार्डविज, मास्टरकार्ड इंडिया, सुमाधुरा शामिल हैं।
6. कार-बाइक्स के शौकीन हैं माही
एमएस धोनी के पास शानदार कार और बाकी का कलेक्शन हैं। उनके गैराज में रुचि लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिसमें Hummer H2, AudiQ7, Land Rover, Ferrai 599GTO, NissanJonga, Mercedes Benz GLE, Rolls Royas, Silver Shadow जैसी कारें हैं। बाइक में Kawasaki Ninja H2, Harley Davison FatBoy, Ducati 1098 और Yamaha RD 350 शामिल हैं।




Post a Comment