रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और ज़ोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

कारोबार 🔰

शेयर मार्केट share market का बुरा हाल, निवेशक हुए बेहाल


Content:- 👇

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और ज़ोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
  • Taims of india का रिपोर्ट
  • शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण


शेयर मार्केट में क्यों हुई बड़ी गिरावट? अभी और बुरा हो सकता है! Stock Market Big Fall: 21 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और ज़ोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिला.


  • रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और ज़ोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में मंगलवार, 21 जनवरी को भारी गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,300 अंकों (1.60%) की गिरावट के साथ 75,838.36 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी-50 में भी बड़ी गिरावट देखी गई. निफ्टी 299 अंकों (1.28%) की गिरावट के साथ 23,045.30 पर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और ज़ोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

इस गिरावट का प्रमुख कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यापार शुल्क संबंधी एलान को माना जा रहा है. उनके इस फैसले से निवेशकों का विश्वास प्रभावित हुआ है.


  • Taims of india का रिपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BSE सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2% की गिरावट आई है. BSE में लिस्टेड कंपनियों को 7.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. इसके कारण कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 425 लाख करोड़ रुपये हो गया है.


  • शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

डॉनल्ड ट्रंप की व्यापार शुल्क नीति: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद कनाडा और मैक्सिको पर 1 फरवरी से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा, ट्रंप ने चीन समेत ब्रिक्स देशों पर भी महंगे टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. इससे दुनिया भर के बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post