सड़कों पर बेखौफ़ टहलता साइलेंट किलर

सड़कों पर बेखौफ़ टहलता साइलेंट किलर, बांट रहा है मौत! आखिर कौन है ये साइलेंट किलर?

  • Silent killar की वजह से अबतक 102,456 लोगों की मौत

बांग्‍लादेश की साइलेंट क‍िलर, जो अबतक 102,456 लोगों को मौत की नींद सुला दी, दशहत में देश


बता दें की एक सर्वें के अनुसार बांग्‍लादेश में वायु प्रदूषण की वजह से हर साल एक लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हो रही है. अब तक पाँच हजार से ज्‍यादा बच्‍चे मौत का शिकार हुए हैं. इसी जहरीले वायु को साइलेंट क‍िलर के नाम से पुकारा जा रहा है.

[Hide]

  • Silent killar की वजह से अबतक 102,456 लोगों की मौत
  • जहरीले वायु ने बनाया बंगलादेश को दुनिया का सबसे  प्रदूषित देश
  • समय से पहले हो रहा है बच्चों का जन्म
  • लोग अब जीवन मे 4.8 साल कम जियेंगे


  • जहरीले वायु ने बनाया बंगलादेश को दुनिया का सबसे  प्रदूषित देश

बांग्‍लादेश में छात्र आंदोलन की वजह से बीते कुछ महीनों में सैकड़ों लोग मारे गए, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी. लेकिन अब एक ऐसी रिपोर्ट आई है, ज‍िममें दावा क‍िया गया है क‍ि बांग्‍लादेश में वायु प्रदूषण की वजह से बीते एक साल में 102,456 लोगों की मौत हो गई. जहरीली हवा को वहां साइलेंट क‍िलर बताया जा रहा है. एक रिसर्च के मुताबिक, 2023 में बांग्लादेश को दुनिया का सबसे प्रदूषित देश माना गया है. 


Read more:-

गिद्धो के विलुप्त होते प्रजाति, एक भयंकर संकट का इशारा तो नहीं है


उस रिपोर्ट में दावा क‍िया गया है क‍ि अगर देश की वायु गुणवत्‍ता को सुधार ल‍िया जाए तो मौतों में 19 फीसदी की कमी आ सकती है. और अगर डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइन का पालन क‍िया जाए तो हर साल 81,282 लोगों की जान बचाई जा सकती है. इतना ही नहीं, इससे लोगों की उम्र 21 प्रत‍िशत बढ़ सकती है. इस जहरीले वायु प्रदूषण की वजह से हार्ट अटैक, क्रॉन‍िक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, सांसों की बीमारी और फेफड़ों का कैंसर जैसी बीमार‍ियां हो रही हैं. सबसे ज्‍यादा असर इसका छोटे बच्‍चों पर हो रहा है. हर साल 5,258 बच्‍चे इसकी वजह से मारे जा रहे हैं.


  • समय से पहले हो रहा है बच्चों का जन्म

द डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण की वजह से अस्‍थमा की बीमारी हो रही है. समय से पहले बच्‍चों की ड‍िल‍िवरी हो रही है. इतना ही नहीं, सहन करने की क्षमता भी घट रही है. बुजुर्गों को बीमार‍ियां घेर रही हैं. कई ऐसी बीमार‍ियां हो रही हैं, जो लाइलाज है, और लोगों को परेशान कर रही हैं. वाय विश्लेषको का मानना है कि. वायु प्रदूषण के कारण प्रतिवर्ष हजारों बच्‍चों का समय से पूर्व जन्म हो जाता है. उनका वजन कम रहता है. कई बच्‍चे पैदा होते ही मौत का श‍िकार हो जाते हैं. गरीब पर‍िवारों में यह समस्‍या सबसे ज्‍यादा है. 


  • लोग अब जीवन मे 4.8 साल कम जियेंगे

 एयर पॉल्‍यूशन न केवल फ‍िज‍िकल बल्‍क‍ि मेंटल हेल्‍थ को प्रभाव‍ित कर रहा है. एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट बताती है कि एयर पॉल्‍यूशन की वजह से लोगों की उम्र 4.8 साल घट गई है. प्रदूषण को बढ़ाने वाले कारकों में फैक्‍टर‍ियों से निकलने वाला धुआं, घरों से निकलने वाली गंदगी समेत कई चीजें ज‍िम्‍मेदार हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post